फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: श्रद्धालुओं ने किया लक्ष्मी-गणेश का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के महराजगंज रोड स्थित कपसा माइनर के पास गंगुआ गोपलापुर गांव में शनिवार को वार्षिक मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

गांव में प्रतिवर्ष लगने वाले इस मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। सुबह से ही मेले में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे मेले में शामिल हुए। मेले में ग्रामीणों की भीड़ से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना रहा। बच्चों ने मेले में घूमकर खूब आनंद लिया, वहीं महिलाओं और पुरुषों ने भी मेले का लुत्फ उठाया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर पर्व की खुशियां साझा कीं। गांव में आयोजित यह वार्षिक मेला आपसी मेल-मिलाप और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बना रहा। मेले का आयोजन गोपलापुर गांव निवासी आशीष राजभर की ओर से किया गया। आयोजन में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें