गुरु पूर्णिमा पर सोमवार की देर शाम आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में चौक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक लोग भजन का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सामूहिक गुरु पूजा से हुई। भजन गायक हिमांशु ने गणेश वंदना से कार्यक्रम को शुरू किया। उन्होंने नारायण नारायण जय जय गोविंद ..... गुरु चरना, मेरा मुझमें कुछ नहीं जो कुछ है तेरा... जय गुरू ओमकारा... एवं ऊं नमः शिवा जैसे भजन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद गुरूदेव श्री श्री रविशंकर की तकनीक पर आधारित ध्यान कराया गया। जिससे लोगों को शांति एवं आनंद का अनुभव हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में किरण दीदी, प्रीति रुंगटा, ओम प्रकाश, सौरभ सेठ, बद्री प्रसाद गुप्ता, अशोक खंडेलिया आदि उपस्थित रहे।