फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीएसए ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, कम मिले बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने के दूसरे दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। जिसे लेकर बीएसए ने संबंधित प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापकों को अभिभावक से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कहा। उन्होने बच्चों से मिलकर पठन-पाठन की जानकारी भी ली। साथ ही ड्रेस कोड के लिए उन्हे प्रोत्साहित भी किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार सुबह करीब 8.20 बजे पू. माध्यमिक बालिका विद्यालय शाहगढ़ (द्वितीय) सठियांव का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में प्रधानाध्यापिका दुरदाना खातून, सहायक अध्यापक माया सिंह, सीमा पांडेय, प्रतिभा श्रीवास्तव, विजय बहादुर (परिचारक) उपस्थित थे। पुष्पा यादव चिकित्सकीय अवकाश पर थी। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई। जिसके लिए प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापिकाओं को निर्देशित किया गया की अभिभावक से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके बाद वह करीब 8.40 बजे प्राथमिक विद्यालय शाहगढ़ (द्वितीय) सठियांव में पहुंचे। इस दौरान सहायक अध्यापिका नीतू यादव मातृत्व अवकाश पर थी। विद्यालय कक्षा एक से पांच तक कुल 217 बच्चें पंजीकृत है, जिसके सापेक्ष 82 बच्चें उपस्थित पाएं गए। इसके बाद बीएसए 9.10 बजे अंग्रेजी मीडियम प्राथमिक विद्यालय शाहगढ़ (प्रथम) सठियांव में पहुंचे। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक कुल 272 बच्चे पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 73 बच्चे उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें