फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में डीजे पर झूमे श्रद्धालु

Mon, 23 Oct 2017 12:12 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज के अवसर पर लगने वाला निजामाबाद का मेला शनिवार को सकुशल संपन्न हो गया। रविवार की शाम चार बजे से कस्बे में स्थापित मूर्तियों के विसर्जन का दौर भी शुरू हो गया। विसर्जन यात्रा में डीजे पर श्रद्धालु जमकर झूमे।       
विज्ञापन

मेले के दौरान विभिन्न पूजा समितियों द्वारा जगह-जगह विघ्नहर्ता गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। भैया दूज के अवसर पर पंडालों में स्थापित विघ्नहर्ता गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना के बाद रविवार को मूर्तियों के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर नाचते हुए युवा प्रतिमाओं के साथ तमसा तट पर पहुंच कर विधि विधान से विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें