फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवमी पर मां के दरबार में अरजी लगाने उमड़े भक्त

विज्ञापन
शहर के चौक स्थित देवी मंदिर में महा नवमी के अवसर देवी को दर्शन करते श्रद्घालु। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शारदीय नवरात्र की नवमी पर मां के दरबार में अरज लगाने आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों में पूजन-अर्चन कर नौ कन्याओं को भोजन कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन को भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना की। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने नवमी पर व्रत का परायण किया। कुंवारी नौ कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें विदाई दी। नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी मां के मंदिर, बड़ादेव दुर्गा मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, बेलइसा काली जी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मां के भक्तों की भीड़ रही। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बे में मां शीतला धाम पर नौवें दिन भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। पल्हना संवाददाता के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी के धाम पर नौवें दिन तिल रखने तक की जगह नहीं थी। इस दौरान मंदिर परिसर में मां के दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। लाटघाट संवाददाता के अनुसार धनछुला चन्ना राम स्थित मां कालिका के मंदिर पर मां के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी।

शहर के चौक स्थित देवी मंदिर में महा नवमी के अवसर हवन पूजन करते श्रद्घालु।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें