फरिहा बाजार में लगे मेले में स्थापित मां जगदंबे की प्रतिमाओं को गाजे बाजे के साथ बघौरा इनामपुर गांव में बने तालाब में भक्तों ने विसर्जित कर दिया। इस दौरान युवा डीजे की धुन पर जमकर थिरके। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहां बाजार में स्थापित मां जगदंबे की प्रतिमाओं का बुधवार को गाजे-बाजे के साथ बघौरा इनामपुर गांव के तालाब में विसर्जित किया गया। इस दौरान लगे देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। विसर्जन जुलूस के दौरान फरिहां चौकी पुलिस साथ चल रही थी। संवाद