फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिक्षकों के टीएलएम से सीखेंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के नौनिहालों के पठन-पाठन में शिक्षकों का टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) सीखने की ललक पैदा करेगा। इसके लिए शासन ने 20 रूपये प्रति छात्र प्राथमिक एवं 15 रूपये प्रति छात्र उच्च प्राथमिक विद्यालय की दर से जारी किए हैं। परिषदीय बच्चों को विषयों के कठिन बिंदुओं को टीएलएम से आसानी से समझाया जा सकेगा। जिले में 2702 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें शिक्षक तैनात हैं। इन सभी को टीएलएम के लिए तीन-तीन सौ रुपये की धनराशि दी जाएगी। जिले के करीब सवा चार लाख परिषदीय बच्चों को विषयों के कठिन बिदुओं को शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) से आसानी से समझाया जा सकेगा। प्रत्येक शिक्षक अपने-अपने विषयों में कठिन पाठों व बिदुओं को उदाहरण देकर या फिर उससे संबंधित कोई यंत्र या पोस्टर दिखाकर बच्चों को समझाने का प्रयास करता है। परिषदीय विद्यालयों में दो से तीन साल पहले 500 रुपये प्रति शिक्षक टीएलएम के लिए दिया गया था। पिछले दो सालों में टीएलएम को लेकर कोई राशि जारी नहीं की गई। इस बार प्रति शिक्षक तीन सौ रुपये जारी हो रहे हैं। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि करीब 70 लाख रुपये जारी किए गए हैं। सभी बीईओ को शिक्षकों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें