फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों में दो हत्यारों से दहला देवगांव कोतवाली

विज्ञापन
लालगंज के कैथी शंकरपुर में हत्या के बाद लगी भीड़। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र अपराधियों की पनहा स्थली सी बन गई है। दो दिनों के अंदर ही दूसरी हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद है और कहीं भी पुलिस का खौफ नहीं नजर आ रहा है।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज कस्बा स्थित मसीरपुर मोड़ पर मंगलवार की रात ही मेंहनगर कस्बा निवासी सुमित गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय सुमित दुल्हा बन कर विवाह करने के लिए लालगंज कस्बा में ही जा रहा था। मसीरपुर मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी थी। अभी इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझी ही नहीं थी कि गुरुवार की शाम कैथीशंकरपुर गांव में विवाहिता प्रज्ञा सिंह की घर में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्रज्ञा की हत्या किसी बदमाश ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की है। पिता की तहरीर पर पति, सास व ससुर हिरासत में ले लिये गये है। तीन दिनों के अंदर दो हत्याओं से देवगांव कोतवाली क्षेत्र दहशत फैल गई है। लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। अपराधियों पर शिकंजा कसने में देवगांव कोतवाली पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
अभी तक नहीं ढूंढ सके दूल्हे की हत्या का राज
आजमगढ़। लालगंज कस्बे के मसीरपुर मोड़ पर हुए दुल्हे की हत्या का राज अब तक राज ही बना हुआ है। पुलिस तीन टीम गठित कर हवा में ही तीर चला रही है। गुरुवार को एसपी व एसपी सिटी लालगंज कस्बे में पहुंच कर दुल्हा हत्याकांड में सुरागकसी करने को पहुंचे थे। वहीं उनके वापस लौटते ही देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एक और हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें