फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के मंशानुरूप होगा नगर का विकास: शीला

विज्ञापन
सिविल लाइन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर मार्ल्या? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शीला श्रीवास्तव व उनके पुत्र प्रणीत श्रीवास्तव हनी बीते सोमवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपाई होने के बाद गुरुवार को जिले में पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं शहर के सिविल चौराहा स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्होंने नगर का विकास और तेज करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव के भाजपा में शामिल होने की अटकलें काफी दिनों से लग रही थी। सोमवार को पालिकाध्यक्ष व उनके पुत्र लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी का दामन थाम लिया। गुरुवार को वे भाजपा में शामिल होने के बाद काफिले के साथ जिले में पहुंची। अतरौलिया बाजार, कप्तानगंज बाजार, मंदूरी, कंधरापुर समेत अन्य बाजारों में उनका जोरदार स्वागत हुआ। मंदुरी हवाई पट्टी के पास नगर के उनके समर्थक काफी संख्या में जुटे हुए थे और फूल मालाओं से लाद कर जुलूस की शक्ल में उन्हें लेकर नपा कार्यालय पहुंचे जहां नपा के कर्मचारियों, ठेकेदारों व समर्थकों ने चेयरमैन व उनके पुत्र का स्वागत किया। इसके पश्चात पालिकाध्यक्ष सिविल चौक स्थित पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पहुंची और माल्यार्पण कर नगर के विकास का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे देश व प्रदेश का विकास हो रहा है। अब उनके नेतृत्व में नगर को विकास के पथ पर और तेजी से अग्रसर करेंगी। इस अवसर पर मोनू विश्वकर्मा, राशिद पठान, दीपक सोनकर, अभय सिंह, शिखा श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें