फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कटान से दहशत में देवारावासी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवारा में घाघरा नदी का जलस्तर सोमवार को भी बढ़ता रहा। जिससे देवारावासी काफी परेशान हैं। लाल निशान पार करने के बाद भी नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार कटान से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

देवारा में घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगा है।सोमवार को चार बजे बदरहुंआ व डिघिया नाले पर पांच सेमी घाघरा के जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया गया। नदी ने अपने किनारे के गांव उरदीहा, सहबदिया और देवारा खास राजा के झगरहवा का पूरा में कटान तेज कर दी है।
देवारा खास राजा के झगरहवा में अब तक चार लोगों का मकान घाघरा में विलीन हो चुका है। 13 लोगों का मकान नदी के मुहाने पर है। कुछ स्थानों पर बाढ़ का पानी बढने से रास्तों पर कीचड़ फैला हुआ है। इसलिए लोगों को आवागमन की परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान हीरालाल यादव ने बताया कि आवागमन की समस्या बढ़ गई है। सुविधा के लिए दो नाव लगाई गई है। इससे स्कूल के बच्चे व अन्य लोग आ जा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.84 मीटर था, जो सोमवार को पांच सेमी बढ़कर 71.89 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। वहीं, डिघिया नाले पर रविवार की शाम नदी का जलस्तर 71.06 मीटर था, जो सोमवार को पांच सेमी बढ़कर 71.11 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है।
तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दूबे ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर संबंधित सभी अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी बाढ़ चौकियों को एलर्ट मूड में रखा गया है। दवा आदि की पर्याप्त व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें