फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मौसम के बदलाव से बढ़ी बीमारियां, मरीजों से पटे अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव ने बीमारियों को बढ़ा दिया है। कभी छिटपुट बरसात तो फिर उमस भरी गर्मी के चलते लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे है। सरकारी अस्पताल हो अथवा प्राइवेट सभी की ओपीडी मरीजों से भरी है। इनमें सर्वाधिक मरीज बुखार, डायरिया व आई फ्लू के हैं।
विज्ञापन

दो दिनों से बरसात नहीं हुई है। जिसके चलते एक बार फिर मौसम गर्म होने लगा है। तपिश से उमस बढ़ती जा रही है। रात में मौसम ठंडा हो रहा है तो दिन में बरदस्त गर्मी हो रही है। ऐसे में यह मौसम लोगों को बीमारियों की चपेट में ले रहा है। सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार के साथ ही डायरिया के मरीज भी अधिक मिल रहे है। मौसम के चलते ही आई फ्लू का भी प्रकोप फैला हुआ है। जिला अस्पताल की ओपीडी में लगातार मरीज बढ़ते जा रहे है। वहीं बुखार के दो दर्जन भर मरीज अस्पताल में भर्ती भी है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में बीते 24 अगस्त को 1104, 25 अगस्त को 822, 26 अगस्त को 1082, 28 अगस्त को 1443 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। वहीं प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी बरसात की शुरूआत के साथ ही फुल चल रही है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते बीमारियां बढ़ी है। इस समय बुखार, जुखाम, डायरिया के साथ ही आई फ्लू का प्रकोप फैला हुआ है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि पानी उबाल कर पीये, तेल व मसालों से दूरी बनाए रखे, सोते समय मच्छरों के प्रकोप से बचने के लए मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें