फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के भाई की हत्या में वांछित भाजपा नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित भाजपा नेता को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिनों पूर्व कोर्ट के आदेश पर इनके आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया था। हत्या प्रधान के भाई की हुई थी और उसमें 19 लोग नामजद थे। इसमें 18 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

महरागंज के गोंदापुर गांव के निवर्तमान प्रधान नागेंद्र दूबे के बड़े भाई ओमकार दूबे चार मार्च 2020 को दिन में गांव की हरिजन बस्ती में सड़क निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर प्रधान के भाई पर हमला बोल दिया। ओमकार दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए परिजन वाराणसी तक ले गए जहां इलाज के दौरान छह मार्च को उनकी मौत हो गई। इस हत्याकांड में मृतक के भाई ने 19 लोगों को नामजद किया था। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह भी शामिल थे। 18 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन भाजपा नेता फरार चल रहे थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अभी कुछ दिन पूर्व ही इनके आवास पर 82 की नोटिस भी चस्पा किया था। इसके बाद भी वे फरार चल रहे थे। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर महराजगंज थाने की पुलिस ने अनिरुद्ध सिंह को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ महराजगंज गजानंद चौबे ने बताया कि भाजपा नेता का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें