फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दरबार में अर्जी लगाने उमड़े भक्त

Tue, 11 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
विज्ञापन
दुर्गापूजा
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के दसवें दिन नवमी पर मां के दरबार में अरजी लगाने आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। 10 दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों में पूजन-अर्चन कर नौ कन्याओं को भोजन कराया। इधर सुबह से ही नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन को भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान हवन-पूजन और घंटा की आवाज से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन


सोमवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना की। पूरे जिला मां के रंग में रंगा नजर आया। 10 दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों से लेकर मंदिरों तक हवन कराया। बहुत से लोगों ने नौ कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें विदाई दी।

उधर नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी मां के मंदिर, बड़ादेव दुर्गा मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, बेलइसा काली जी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मां के भक्तों की भीड़ रही। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बे में मां शीतला धाम पर 10वें दिन जिले के अलावा अन्य जनपदों से आए भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका।
विज्ञापन


पल्हना संवाददाता के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी के धाम पर 10वें दिन तिल रखने तक की जगह नहीं थी। इस दौरान मंदिर परिसर में मां के दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली। लाटघाट संवाददाता के अनुसार धनछुला स्थित चन्ना राम मां कालिका के मंदिर पर मां के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें