फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उप प्रधान परीक्षक ने गलत तरीके से किया मूल्यांकन, लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएवी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन के दौरान उप प्रधान परीक्षक द्वारा किए जा रहे पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गलती पाई गई। जिसे लेकर उप नियंत्रक ने तत्काल उप प्रधान परीक्षक से मूल्यांकन कार्य करने पर रोक लगा दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तहबरपुर के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता अभिमन्यु पाठक डीएवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में टोली नंबर 71 में उप प्रधान परीक्षक हैं। उन्हें पांच कॉपियों का सही-सही मूल्यांकन करके आदर्श कॉपी के रूम में टोली के सदस्यों के लिए प्रदर्शित करना था। वह प्रतिदिन क्षमता से अधिक कॉपियां ले रहे थे। कॉपियों का सही से मूल्यांकन न करने का दोषी पाए गए। इसलिए 21 मार्च से उन्हें मूल्यांकन करने पर रोक लगाई गई। साथ ही उप प्रधान परीक्षक के रूप में कार्य करते रहेंगे। यदि उप नियंत्रक के आदेशों की अवहेलना की जाती है तो माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मूल्यांकन में त्रुटि पाई गई और उप नियंत्रक द्वारा मूल्यांकन पर रोक लगा दी गई तो सही किया है। फिलहाल अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया, इसे दिखवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें