आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य क्षेत्रीय अध्यक्ष के घर पहुंचे। उन्होंने विनोद राय की माता को श्रद्धांजलि दी। डिप्टी सीएम ने यूसीसी को भाजपा का वैचारिक मुद्दा बताया। कहा कि बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों में इसे लागू करेंगे।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक मुद्दा है और जिन राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकार है, वहां इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना के समय से ही समान नागरिक संहिता समेत कई मुद्दे भाजपा के वैचारिक मुद्दों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिन राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकार नहीं है, वहां भविष्य में सरकार बनने के बाद यू सी सी लागू किया जाएगा।
डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद समान नागरिक संहिता को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूसीसी भाजपा के प्रमुख वैचारिक मुद्दों में शामिल रहा है और पार्टी सत्ता वाले राज्यों में इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
इसके बाद डिप्टी सीएम क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जीवली स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी माता के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। परिवार से मिलकर ढांढ़स बंधाया। इसके बाद डिप्टी सीएम वहां से रवाना हो गए।