फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम: विनोद राय की माता को दी श्रद्धांजलि, बोले- सपा गुंडों की पार्टी

Fri, 11 Sep 2026 02:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के जीवली में शुक्रवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे। उन्होंने विनोद राय की माता को श्रद्धांजलि दी। वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से करीब 11:40 बजे आजमगढ़ के जीवली गांव पहुंचे। उन्होंने भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता स्वर्गीय जयमाता देवी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी भाजपा विनोद राय और उनके परिवार के साथ खड़ी है। समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। केवल चोला बदल लेने से किसी का चरित्र नहीं बदल जाता।

आजमगढ़ में न्यूरो चिकित्सकों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

जीवली से रवाना होने से पहले उपमुख्यमंत्री ने गांव स्थित आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और रखरखाव की जानकारी ली। अधिकारियों से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

रास्ते में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और ग्रामीण खड़े मिले। उपमुख्यमंत्री वाहन से उतरकर लोगों के बीच पहुंचे और उनका हालचाल पूछा। उन्होंने सहज अंदाज में कहा, "भैया, सब ठीक-ठाक है?" उपमुख्यमंत्री के इस अंदाज से वहां मौजूद लोग उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन

दवा की कमी नहीं, जांच व्यवस्था होगी दुरुस्त
स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुखार, खांसी समेत अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए आवश्यक दवाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध हैं। मरीजों को समय से जांच और उपचार की सुविधा मिले, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन लैब टेक्नीशियन अथवा जांच से संबंधित कर्मचारियों की कमी है, उनकी जानकारी जुटाकर आवश्यक व्यवस्था कराई जाएगी। मरीजों को जांच के लिए भटकना न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि किसी के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा, जांच और उपचार की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें