फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ध्वस्त बिजली आपूर्ति को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हर 10 मिनट पर काटी जा रही बिजली को लेकर नाराज ग्रामीणों और व्यापारियों ने मतलूबपुर में प्रदर्शन किया। रोस्टर के हिसाब से बिजली देने के विभाग के दावे को फेल बताया। कहा कि आठ से 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। वह भी हर 10 से 15 मिनट पर बिजली ट्रीप कर जा रही है। समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने बताया कहा कि सरकार गांवों और ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में 18 से 20 घंटा बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है। लेकिन आपूर्ति मुश्किल से आठ से 10 घंटा ही मिल पा रही है। जिससे गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बिजली न होने से किसानों के साथ ही व्यापारियों का काम भी प्रभावित हो रहा है। पानी के लिए भी घंटों बिजली का इंतजार करना पड़ रहा है। जो थोड़ी बिजली मिल भी रही है तो हर 10 से 15 मिनट पर बार- बार ट्रिप कर जा रही है। कहा कि यदि आपूर्ति में सुधार नही हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान देवी प्रसाद पांडेय, प्रवेश, नमन मौर्य, दिनेश कुमार, जगदीश सिंह, शिव प्रसाद यादव, कुसुम, जरीना बानो, अमरजीत आदि मौजूद रहे। अवर अभियंता सोमनाथ भारती बताया कि शासन से 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, अहरौला फीडर से ओवरलोड के कारण 10 से 12 घंटे सप्लाई हो पा रही है। नए फीडर के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जो स्वीकृत हो चुका है। जल्द फीडर का निर्माण होगा ,जिससे लोगों को ओवरलोड से छुटकारा मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें