हंसा मतलूबपुर धान क्रय केंद्र पर शनिवार की देर रात किए जा रहे तौल से नाराज किसानों ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल प्रदर्शन किया। इस मनमाने ढंग से किए जा रहे तौल के खिलाफ किसानों सहित भाजपा नेता बालमुकुंद सिंह ने कार्रवाई की मांग किया है।
बताया जाता है कि केंद्र पर दर्जनों की संख्या में धान लादे वाहन किसानों के खड़े है लेकिन उनकी तौल नहीं हो पा रही है। शनिवार की रात्रि तीन सौ किसान अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। आधा दर्जन किसान टहलते हुए जब केंद्र का हाल जानने के लिए मौके पर पहुंचे तो देखा कि 11 बजे रात्रि में क्रय केंद्र के प्रभारी अरुण कुमार यादव द्वारा गलत ढंग धान की तौल किया जा रहा है। इससे किसान आग बबूला हो गए। किसानों व बालमुकुंद सिंह ने मामले की शिकायत एसडीएम बूढनपुर, एआर कोऑपरेटिव से करते हुए कार्रवाई की मांग किया। बालमुकुंद सिंह ने कहा कि मामले की शिकायत रविवार को एआर कापरेटिव रामकिंकर द्विवेदी व चेयरमैन से इसकी शिकायत करते हुए दोषियों के विरूद्घ कार्रवाई की मांग किया है। बालमुकुंद सिंह ने बताया कि पूरे मामले का वीडियो भी है, जिसे कार्रवाई के लिए अधिकारियों के पास भेज दिया गया है।