फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण समाप्त करने के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सरदार सेना के सगड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण का लाभ न देने के विरोध में शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को सौंपा गया।
विज्ञापन

संगठन के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पटेल ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण समाप्त करने को लेकर प्रदर्शन किया गया है। इसमें ओबीसी को 27 प्रतिशत की जगह चार प्रतिशत से भी कम आरक्षण दिया जा रहा है। 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े एससी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी सहायक शिक्षक भर्ती में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण न देने से नाराज हैं। कहा कि जल्द से जल्द राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू किया जाए और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में जितने लोगों ने लिखित शकायतें दर्ज कराई गई हैं, उन्हें समायोजित किया जाए। इस अवसर पर परमानंद पटेल, श्रीनिवास पटेल, ओमप्रकाश सिंह, विकास वर्मा, राम नारायण पटेल, संदीप पटेल, सुभाष, हरेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें