तहसील क्षेत्र के विकासखंड कोयलसा के ग्राम पंचायत भटीही चौक पर नेबुआडीह के बाजार वासियों द्वारा सोमवार को प्रदर्शन किया गया। गौरा हरदो के महा प्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन बाजार की नाली पर अवैध रूप से हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की गई।
बाजार वासियों का आरोप है कि भटीही चौक से होते हुए अतरैठ जाने वाले रोड के किनारे विधायक निधि द्वारा करोड़ों की लागत से नाली का निर्माण किया गया था। जिस नाली पर बाजार के ही कुछ दुकानदारों द्वारा नाली पाट करके कब्जा कर लिया गया। इसके चलते बाजार में कुछ दुकानदारों की दुकानों में और घरों में बारिश का पानी घुस जाता है। इसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी कोयलसा व एसडीएम बूढ़नपुर से लेकिन समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ। इस कारण मजबूर होकर विरोध-प्रदर्शन करना पड़ा। ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर नाली को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो हम ग्रामीण तहसील परिसर में विशाल धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रामबचन, बेचन, लोचन, इलियास, मोहम्मद जब्बार, बच्ची, इरशाद, सोचन, रविकांत आदि शामिल रहे।