फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने दिया धरना

Thu, 30 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय इकाई द्वारा गुुुरुवार को चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे चरण में मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी ने कहा कि संगठन की नौ सूत्रीय मांगें काफी दिनों से लंबित हैं, जिसके समाधान की कोई पहल नहीं की जा रही है। इसके लिए संगठन द्वारा चरणबद्ध रूप से धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज का यह धरना तीसरे चरण का है। उहोंने कारपोरेशन प्रशासन को सचेत किया कि संगठन की प्रमुख मांगों पर तत्काल संगठन से द्विपक्षीय वार्ता करते हुए सहमति बनाई जाए अन्यथा की स्थिति में संगठन आरपार की लड़ाई के लिए बाध्य होगा।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के चतुर्थ चरण के तहत संगठन के समस्त सदस्यों और पदाधिकारियों का काफिला 29 सितंबर को बलिया जनपद से दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए रवाना होगा। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, कमलेश यादव, प्रदीप सिंह, राजीव सिंह, दयानंद प्रसाद, लल्लन राम, उमेश चंद्र पांडेय, धीरेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र यादव, चंद्रिका राम, सुमेश गुप्ता, आलोक राय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। धरने का नेतृत्व बृजेश कुमार श्रीवास्तव और संचालन प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने किया।­
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें