फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के आरोप में लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमें को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील में चक्रमण कर नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं ने दर्ज मुकदमें को वापस लेने की मांग किया।
विज्ञापन

बार कौन्सिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बीते सात फरवरी को लालगंज के अधिवक्ताओ ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका था। इस मामले में पुलिस ने 18 अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 150 अज्ञात अधिवक्ताओ के विरुद्ध देवगांव कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। मुकदमा वापस लेने के विरोध में आक्रोशित अधिवक्ताओ ने तहसील में चक्रमण करते हुए दर्ज मुक़दमा वापस लेने व साजिशन मुकदमा दर्ज कराने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया। हामिद अली ने कहा कि पूरे जनपद के अधिवक्ता साथ हैं। आवश्यकता पड़ने पर अधिवक्ता अपनी बाहों पर काली पट्टी बांध कर विरोध करेंगे। इस अवसर पर विंध्यवासिनी राय, रामसेवक यादव ,धर्मेश पाठक ,शीतला राय ,चंद्रमोहन यादव , हरी यादव ,इंद्रभानु चौबे आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार तहसील बार के अधिवक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह के नेतृत्व में लालगंज तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। मंत्री उपेंद्र पाठक ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ने का अधिवक्ता समाज काम करेगा। दर्ज मुकदमा वापस लेने की बात कही। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश यादव, जगत नारायण तिवारी, बलराम यादव,योगेंद्र नाथ यादव, रामहित शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें