फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली पर रोक लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Fri, 04 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद टाउन एरिया में आटो चालकों से की जा रही अवैध वसूली के विरोध में शुक्रवार को आटो रिक्शा चालक समिति ने जिलाधिकारी सुहास एलवाई को संबोधित ज्ञापन डीडीसी ऋतु सुहास को सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर आटो के संचालन को ठप करने की चेतावनी दी। अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि उच्च न्यायालय तथा जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी निजामाबाद नगर पंचायत में अभी भी आटो चालकों से अवैध तरीके से वसूली जारी है। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।  ज्ञापन सौंपने वालों में छोटेलाल, प्रभु  नारायण पांडेय, अनिल सिंह, कन्हैया लाल, चंद्रशेखर यादव आदि आटो रिक्शा चालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें