आजमगढ़। सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे शिक्षित बेरोजगारों ने सोमवार को दो वर्षो से वाराणसी में बंद चल रही सेना भर्ती को शुरु कराने की मांग को लेकर डीएम को पत्र सौंपा।
बेरोजगारों ने डीएम से मांग करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्षो से वाराणसी बीआरओ में सेना भर्ती बंद चल रही है। सेना में भर्ती की तैयारी में लगे कई युुवा ऐसे हैं जिनकी उम्र सीमा समाप्त होने वाली है। शिक्षित बेरोजगारों ने रक्षा मंत्री से सेना भर्ती वाराणसी बीआरओ की प्रक्रिया शुरु कराने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर शैलजाकांत यादव, पीयूष यादव, आनंद, सत्यम, गोविंद, अमित, रवि, अजय, विजय, विवेक, सुधीर आदि उपस्थित रहे।