महाराजगंज के सरदहां बाजार में पांच दिन से जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करत
- फोटो : AZAMGARH
महाराजगंज। कस्बा के सरदहां बाजार में चौक से पूरब लगा ट्रांसफार्मर पांच दिनों से जला पड़ा है। लोगों की शिकायत पर विभाग उदासीन बना हुई। इसके विरोध में सोमवार को लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी न हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
महारागंज कस्बे के सरदहा बाजार में चौक से पूरब 250 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व ओवरलोड के कारण जल गया। लोगों ने इसकी शिकायत विभाग से की। पांच दिन का समय बीत गया लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे लोगों में गुस्सा है। सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। लोगों ने कहा कि पांच दिनों से बिजली नहीं है, पानी के लिए हम लोग दर-दर भटक रहे हैं। वहीं गर्मी से बुरा हाल है। प्रदर्शन के दौरान सत्यप्रकाश, जयप्रकाश, प्रमोद, सुरेश, शंकर, बृजेश आदि मौजूद रहे।