फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ब्लॉक प्रमुख हरैया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। क्षेत्र समिति हरैया के सदस्यों ने मंगलवार को डीएम नवनीत सिंह चहल को पत्रक सौंपा। साथ ही ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के मांग किया। सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख पर अनियमितता का आरोप लगाया।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल द्वारा विकास कार्यों में धांधली की जाती है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय नहीं दिया जाता है, करीब 3.7 लाख रुपये मानदेय का गबन कर लिया गया है।
जब इस बाबत ब्लॉक प्रमुख से मुलाकात की जाती है तो उनके द्वारा अनदेखा करते हुए धमकी दी जाती है। पूर्व में गबन की जांच करने के लिए बीडीओ को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दिए गए प्रस्ताव को कार्य योजना में नहीं लिया जाता है और न ही उनके क्षेत्र में कोई विकास कार्य कराया जाता है। आए दिन ब्लॉक प्रमुख द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न करना आम बात हो गई।
इन्हीं सब मुद्दों को लेकर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर वंदना, बनारसी लाल, मंजू, संतोष, अंजनि, रीमा, नीतीश कुमार पाठक, लालमुनि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस बाबत ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। साथ ही आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें