भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य एवं आजमगढ़ जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन
सराय रानी विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य एवं आजमगढ़ जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह से मुलाकात कर सराय रानी रेलवे स्टेशन को सिटी स्टेशन का दर्जा देने की मांग की।
समिति की ओर से अजय सैनी, अमरजीत यादव और विष्णु देव पटवा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर आदि महानगरों के लिए सीधी ट्रेनों के संचालन की मांग की गई।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ज्ञापन को रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और सराय रानी को सिटी स्टेशन बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अजीत राय, सुनील राय, मुकेश राय, आकाश गुप्ता, धनंजय राय उर्फ मुन्ना राय, मानस मणि त्रिपाठी, सतीश पाठक, निर्भय तिवारी, आशुतोष सिंह, बृज बिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।