फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म आरोपियाें को फांसी की सजा दिलाने की मांग

Thu, 26 Apr 2018 11:57 PM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर देश में लगातार बढ़ रही नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में हुसैनी इंतजामिया कमेटी के नेतृत्व में लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर लोगों ने सरकार से दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग किया।
विज्ञापन


कस्बे के लखराव पोखरे पर सुबह 10 बजे हुसैनी अखाड़ा इंतजामिया कमेटी के नेतृत्व में लोग एकत्रित हुए। विभिन्न वार्डों में जुलूस निकालकर मांग की कि नाबालिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म और उनकी हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा मिले। लोगों ने राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार पीके राय को सौंपा।

समसुल होदा ने कहा कि देश में एक नाबालिगों से दुष्कर्म और हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बावत छह माह के अंदर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। आशिफ खान वारसी ने कहा की कठुआ, उन्नाव, हरियाणा, सूरत, दिल्ली में हुए दुष्कर्म पर फांसी की सजा दी जाए। इस दौरान शमीम सभासद, शेराज अहमद, अंसार अंसारी, अब्दुल रहमान, मौलान समीम, दानिश, जुनैद अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें