फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर विस्फोट में घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य अभियंता विद्युत वितरण से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने विगत दिनों सिधारी मुहल्ले में ट्रांसफार्मर विस्फोट में घायलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घायलों को देखने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह लल्लू ने उनके परिवार के लोगों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुख्य अभियंता ने जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को बताया कि सुरक्षा निदेशालय को पत्र भेजा गया है। एक सप्ताह में विभाग द्वारा मुआवजा प्रदान कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर अगर घायलों को विद्युत विभाग द्वारा मुआवजा नहीं दिया जाता है तो कांग्रेस पार्टी विद्युत विभाग के विरुद्ध बड़ा आंदोलन छेड़ेगी। प्रतिनिधि मंडल में बेलाल अहमद एडवोकेट, तेजबहादुर यादव, दिनेश यादव, पूर्णमासी प्रजापति, ओंकार पांडेय, मुन्नू मौर्य, नजम शमीम, स्वदेश गुप्ता, अजीज इमाम, जगदंबिका चतुर्वेदी, बृजेश पांडेय, मंजीत यादव, हिमांशु मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें