आजमगढ़। उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र से संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी सहायता योजना (ब्लैक पाटरी-रेशमी साड़ी), एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूल किट योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से आजमगढ़ आए सभी प्रवासी श्रमिकों को लाभान्वित किया जाना है। जनपद में ही रोजगार प्रदान करने को प्राथमिकता देनी है। उपरोक्त योजनाओं में जो भी प्रवासी श्रमिक लाभ लेना चाहते है वे तत्काल निर्धारित पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना कार्यक्रम के लिए www.kviconline.gov.in/Pmegp eportal, मुख्यमंत्री युवा स्वराजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना मार्जिनमनी योजना (ब्लैक पाटरी-रेशमी साड़ी), विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के लिए diupmsme.upsdc.gov.in पोर्टल पर आवेदन आनलाइन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए राजेश कुमार यादव, अपर सांख्यिकीय अधिकारी 9450679744, चन्द्र प्रकाश पटेल 9125489433, राजेश कुमार 9450029549, रामनवल चौहान 7355339267 से सम्पर्क कर सकते हैं।