फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दिल्ली में कार धमाके बाद हाई अलर्ट

विज्ञापन
32 हाई अलर्ट के बाद रोडवेज पर यात्रियों के सामानों की जांच करती पुलिस। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
आजमगढ़। दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाके के बाद जिले में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर रेलवे स्टेशन के साथ ही रोडवेज पर भी सघन जांच की जा रही है। डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

जांच अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस टीम ने ट्रेन के बोगियों की चेकिंग की। वहीं रेलवे स्टेशन से परिसर में लोगों से पूछताछ की। जीआरपी ने लोगों के सामानों की चेकिंग भी की। रेलवे स्टेशन परिसर पर यात्रियों से और यात्रा कर रहे लोगों के सामानों की जांच की। डीआईजी सुनील कुमार सिंह और एसपी डा. अनिल कुमार कीक मौजूदगी में यह जांच की गई। इसके अलावा पुलिस टीम ने होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। भीड़ वाले इलाकों में जांच की जा रही है। रेलवे और रोडवेज के साथ ही होटलों और ढ़ाबों पर भी सुरक्षा बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें