फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: इलाहाबाद गया अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्रामीण न्यायालय की स्थापना किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को 23वें दिन भी न्यायिक कार्य नहीं किया। इस संबंध में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल इलाहाबाद भेजा गया है जो उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिलेगा और अपनी मांगों ने उन्हें अवगत कराएगा। दिवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ता सदस्यों की संघ के सभागार में प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन मंत्री जय प्रकाशा यादव ने किया। विचारोपरांत अधिवक्ताओं ने एक स्वर से ग्रामीण न्यायालय के गठन प्रस्ताव का विरोध किया। पूरे दिन न्यायिक कार्य ये विरत रहने का निर्णय लिया साथ ही इलाहाबाद प्रशासनिक न्यायमूर्ति से मिलने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने का निर्णय लिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों में संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री जय प्रकााश यादव, संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र प्रसाद सिंह हैं। इलाहाबाद से लौटने के बाद अधिवक्ताा अपनी बैठक कर अगली रणनीति पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें