फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मुश्त योजना में सुस्त दिख रहे बकाएदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पांच किलोवाट तक के बिजली बिल बकायेदारों से वसूली के लिए विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना चलायी जा रही है। जिसमें बिजली बिल बकाएदारों के लिए सरचार्ज में पूरी छूट दी गई है। जिससे कि वह आसानी से बकाया बिलों को जमा कर सकें लेकिन हाल यह है कि इस योजना का बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार होने के बाद भी उपभोक्ता बकाया जमा करने में काफी सुस्त दिखाई दे रहे हैं। 37 दिन बीतने के बाद भी मंडल के तीनों जिलों में महज नौ फिसदी उपभोक्ता सरचार्ज का लाभ उठकार अपनी बकाया बिजली बिल जमा किए।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, मऊ व बलिया में पांच किलोवाट तक बिजली का उपयोग करने वाले 10 लाख से ऊपर उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का करोड़ो रूपए बकाया चल रहा है। विभाग ने पांच किलोवाट तक के घरेलू, नलकूप व कामर्शियल उपभोक्ताओं से बकाया वसूली के लिए एक जून से एक मुश्त समाधान योजना लागू किया।
30 जून ओटीएस सकीम के खत्म होने तक लगभग आठ फीसद लोगों ने 50 करोड़ पए बकाया बिजली बिल जमा किया। इसके बाद विभाग ओटीएस स्कीम का समय बढ़कर 15 जुलाई तक हो गया लेकिन हाल यह है कि एक मुश्त समाधान योजना के तहत बकाया बिजली बिल को जमा करने के लिए उपभोक्ता रुचि नहीं ले रहे। 37 दिन में 91550 उपभोक्ताओं ने कुल 54 करोड़ 51 हजार जमा किए। इसके अलावा 4 करोड़ 58 लाख किस्तों में जमा किए गए हैं। अभी लगभग नौ लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जो अपना बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। विभाग के मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह ने कहा कि एक मुश्त समाधान योजना का विभिन्न माध्यमों सेे प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ताकि उपभोक्ता सरचार्ज में छूट का पूरा लाभ उठा सके और राजस्व की अधिक से अधिक वसूली हो, लेकिन अभी तक नौ प्रतिशत उपभोक्ता ही बकाया जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें