फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा मौत का आकड़ा, मेडिकल कालेज में नौ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। कोरोना से मौत का आकड़ा सोमवार को एक बार फिर बढ़ गया। बीते चौबीस घंटे में राजकीय मेडिकल कालेज में कुल 9 लोगों की मौत हुई। जिसमें आजमगढ़ के पांच तो मऊ जिले के चार लोग शामिल है। मौत के आकड़े में एक बार फिर हुई बढोत्तरी से लोगों में दहशत भी बढ़ गई है। इसके बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी व लापरवाही का क्रम जारी रहा। राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में मरने वालों में देवगांव निवासीनी 60 वर्षीया वृद्धा को 28 अप्रैल की शाम 3:00 बजे भर्ती किया गया था, जिनकी सोमवार की सुबह छह बजे मौत हो गई। शहर कोतवाली के 55 वर्षीय अधेड़ को एक मई की शाम 3:45 बजे भर्ती किया गया, उन्होंने रविवार की रात 12:15 बजे दम तोड़ा। बिलरियागंज निवासी 38 वर्षीय युवक को 28 अप्रैल की शाम 4:20 पर भर्ती किया गया, उसकी रविवार की शाम 6:00 बजे मौत हो गई। सरायमीर की 55 वर्षीया वृद्धा को सोमवार की सुबह 11:45 बजे भर्ती किया गया जिनका थोड़ी देर बाद दोपहर 2:35 पर मौत हो गई। वहीं शहर कोतवाली के अराजीबाग निवासी 72 वर्षीय वृद्ध को एक मई की शाम साढ़े पांच बजे भर्ती कराया गया। जिन्होंने सोमवार की शाम साढ़े तीन बजे दम तोड़ दिया। वहीं मऊ के सराय लखंसी निवासीनी 42 वर्षीया महिला को दो अप्रैल को दोपहर 1:00 बजे भर्ती किया गया, सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे उसकी मौत हो गई। मऊ के ही चिरैयाकोट निवासी 55 वर्षीय अधेड़ को दो अप्रैल की सुबह 11 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान दोपहर एक बजे उसने दम तोड़ दिया। चिरैयाकोट निवासी 62 वर्षीया वृद्धा को 30 अप्रैल की रात 12:30 बजे भर्ती किया गया, जिनका इलाज के दौरान सोमवार की सुबह छह बजे मौत हो गई। मऊ जनपद के रानीपुर निवासी 34 वर्षीय युवक को 26 अप्रैल की दोपहर 2 बजे भर्ती किया गया उसने रविवार की रात साढ़े दस बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें