फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में फिर बढ़ा मरने वालो का आकड़ा, नौ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में शनिवार को कोरोना से मौत पर लगाम लगा था। राजकीय मेडिकल कालेज में मरने वालों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई थी। लेकिन रविवार को स्थिति में फिर बदलाव हुआ और मरने वालों के आकड़े में बढ़ोत्तरी हुई। रविवार को मेडिकल कालेज में 9 की मौत हुई। वहीं 100 शैय्या अतरौलिया में रविवार को कोई मौत नहीं हुई। जिले में शनिवार को मौत के आकड़ों पर लगाम लगता नजर आया था। लेकिन यह लगाम मात्र एक दिन ही रहा और बीते चौबीस घंटे में फिर मरने वालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय के अनुसार रविवार को कुल नौ लोगों की मौत हुई, जिसमें आठ आजमगढ़ व एक मऊ के निवासी थे। गंभीरपुर क्षेत्र की 62 वर्षीय वृद्धा को तीन की शाम 6.45 बजे भर्ती किया गया, जिनका शनिवार की रात 9.40 बजे निधन हो गया।आठ मई को अपराह्न 2.40 बजे भर्ती महाराजगंज क्षेत्र की 50 वर्षीय महिला ने रात 8.40 बजे, आठ मई की रात 1.45 बजे भर्ती गंभीरपुर क्षेत्र के 78 वर्षीय वृद्ध ने रविवार की भोर में पांच बजे अंतिम सांस ली। चार मई की रात 12.30 बजे भर्ती रानी सराय की 67 वर्षीय वृद्धा ने रविवार की सुबह सात बजे, 28 अप्रैल की शाम 7.30 बजे भर्ती जहानागंज की 70 वर्षीय वृद्धा ने रविवार की सुबह 8.30 बजे, आठ मई की शाम 4.10 बजे भर्ती देवगांव क्षेत्र की 70 वर्षीय वृद्धा ने रविवार की सुबह 8.20 बजे दुनिया छोड़ दी।तरवां क्षेत्र के 75 वर्षीय वृद्ध को आठ मई की रात 11.25 बजे भर्ती किया गया, जिनका रविवार की सुबह 8.30 बजे, पांच मई को भर्ती देवगांव के 78 वर्षीय वृद्ध का रविवार की शाम छह बजे,चार मई की सुबह 10.15 बजे भर्ती मऊ जनपद के घोसी की 63 वर्षीय वृद्धा का रविवार की सुबह 10.40 बजे निधन हो गया। वहीं 100 शैय्या अतरौलिया पर बीते चौबीस घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें