फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ी मौत की रफ्तार, 10 कोरोना संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को भी राजकीय मेडिकल कालेज में कुल 10 संक्रमितों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच आजमगढ़, तीन बलिया व दो मऊ जिले के रहने वाले थे। राजकीय मेडिकल कालेज के नोडल डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र के 54 वर्षीय व्यक्ति को 22 अप्रैल की रात भर्ती किया गया, जिनकी सोमवार की सुबह नौ बजे मौत हो गई। 25 अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे भर्ती शहर कोतवाली के हीरापट्टी शिवाजी नगर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति की सोमवार की सुबह 11 बजे, 25 अप्रैल की सुबह नौ बजे भर्ती गंभीरपुर थाना क्षेत्र के 35 युवक की सोमवार को अपराह्न 2.20 बजे, 22 अप्रैल की रात भर्ती देवगांव क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति की 25 अप्रैल की शाम 3.15 बजे, 24 अप्रैल की शाम छह बजे भर्ती रौनापार थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय युवक की 25 अप्रैल की दोपहर दो बजे मौत हो गई। वहीं बलिया जनपद के 78 वर्षीय वृद्ध को 25 अप्रैल की शाम 4.18 बजे भर्ती किया गया, जिन्होंने उसी रात 9.45 बजे अंतिम सांस ली। 17 अप्रैल की शाम 7.05 बजे भर्ती बलिया के हनुमानगंज निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की रविवार को मौत हुई। 15 अप्रैल की रात आठ बजे भर्ती रेवती थाना क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। इसी क्रम में 23 अप्रैल की रात नौ बजे भर्ती मऊ जनपद के 65 वर्षीय वृद्ध की रविवार को मौत हो गई। मऊ के ही हलधरपुर क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को 16 अप्रैल की रात 11.15 बजे भर्ती किया गया जिन्होंने रविवार को ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें