फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: बरात से लौट रहे दूल्हा रथ की चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत, परिजनों में कोहराम

Mon, 05 Jun 2023 09:56 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के चौफला पूरादुबे गांव में बरात से लौट रहे दूल्हा रथ की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के चौफला पूरादुबे गांव में रविवार रात बरात आई थी। दूल्हे के लिए आई रथ की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। हादसा देर रात तब हुआ जब रथ वापस लौट रहा था। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के चौफला पूरादुबे गांव निवासी शिवा धरिकार (17) पुत्र अखिलेश रविवार रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते से किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद दूल्हा वाला रथ गुजर रहा था। चालक शादी समारोह से खाली होने के बाद वापस लौट रहा था। रथ ने शिवा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन आनन-फानन मउसे इलाज के लिए फूलपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवा मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  अखिलेश यादव ने बताया विपक्षी एकता का प्लान, पटना में क्षेत्रीय दलों का महाजुटान जल्द

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें