फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डिलेवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की म ौत, डॉक्टर पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सरायमीर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती महिला व गर्भ में पल रहे बच्चे की डॉक्टर की लापरवाही से मौत हो गई। अपनी लापरवाही छुपाने के लिए डॉक्टर महिला के शव को अपनी गाड़ी में लाद कर इधर-उधर घुमाता रहा और फिर शव रखे अपने वाहन को शहर के दलालघाट मुहल्ले में छोड़ कर फरार हो गया। जच्चा-बच्चा की मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना क्षेत्र के लेड़ुवा ग्राम निवासी रामविचार मौर्य की पत्नी गर्भवती थी। सोमवार को उसने अपनी पत्नी सुशीला को डिलीवरी के लिए सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर भर्ती कराया।
राम विचार के अनुसार डॉक्टर ने देखने के बाद कहा कि नार्मल डिलीवरी हो जाएगी। शाम होने पर डॉक्टर ने बताया कि बिना आपरेशन के डिलीवरी संभव नहीं है। परिजनों की सहमति के बाद डॉक्टर ने आपरेशन की तैयारी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर की किसी बड़ी गलती से जच्चा व बच्चा की मौत हो गई। इस बात को छिपाते हुए डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि महिला की हालत गंभीर हो गई है और इसे जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल में भर्ती कराना होगा। इसके बाद डॉक्टर ने मृत हो चुकी महिला को अपने वाहन में लाद लिया और फिर शहर की तरफ निकल पड़ा। शहर में पहुंचने पर डॉक्टर दलालघाट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। इसके बाद परिजनों ने जब महिला का हाल लिया, तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं तहरीर के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी डॉक्टर की तलाश में पुलिस जुटी है। वहीं घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। मृतका पहले से दो लड़कियों की मां थी। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें