आजमगढ़। नवागत अपर आयुक्त कमलेश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। वह मूलरूप से झांसी के रहने वाले हैं और 2012 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं।
श्री अवस्थी इससे पूर्व संभल जिले में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पर कार्यरत थे। उन्होंने मंगलवार को मंडल मुख्यालय पहुंच कर मंडलायुक्त मनीष चौहान के समक्ष अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत की। अपर आयुक्त इसके पूर्व ओखला, नई दिल्ली में एस्टेट आफिसर, बदायूं में सिटी मजिस्ट्रेट, कानपुर नगर में डिप्टी कलेक्टर आदि पदों पर भी सेवा दे चुके हैं। संवाद