फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी बुखार से पीड़ित युवक की मौत, कोरोना की आशंका से गांव में हड़कंप, परिवार हुआ क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव स्थित ससुराल आए एक व्यक्ति की सोमवार की रात 11 बजे मौत हो गई। वह 22 मार्च को कानपुर से वापस आया था और होम क्वारंटीन था। खांसी-बुखार की शिकायत होने पर वह सोमवार को लालगंज स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर से दवा लेकर वापस लौटा। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। क्वारंटीन किए गए व्यक्ति की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गांव के सिवान में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को शिवालिक आयुर्वेद महाविद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कलंदरपुर गांव स्थित ससुराल आये व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद पूरे गांव में हड़कंप है। ग्रामीणों के अनुसार 22 मार्च को वह कानपुर से लौटा था और 26 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर उसे होम क्वारंटीन कर दिया था। दो-चार दिनों से उसे खांसी-बुखार की शिकायत थी। सोमवार को वह लालगंज स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां पहुंचा जहां से सामान्य दवा लेकर वह वापस लौट आया। रात में अचानक से उसकी तबीयत खराब हुई और जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौत के साथ ही पूरे गांव में कोरोना से मौत की बात फैल गई और गांव के सभी लोग अपने-अपने घरों में पैक हो गये। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और युवक के शव का गांव के सिवान में ही अंतिम संस्कार करा दिया। पीएचसी मोहम्मदपुर प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर ने बताया कि युवक की कोई मेडिकल हिस्ट्री मौजूद नहीं है। इसके बाद उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। इतना ही नहीं घर व गांव को सैनिटाइज भी कराया जायेगा। युवक के संदिग्ध मौत को लेकर पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्र में फैला सन्नाटा
बिंद्रा बाजार। युवक के संदिग्ध मौत के बाद कोरोना की आशंका से पूरा क्षेत्र भयभीत हो गया है। कलंदरपुर गांव के साथ ही आसपास के गांव के लोग घरों में पैक हो गये है। कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल रहा है। कलंदपुर गांव के साथ ही पूरे क्षेत्र में सन्नाटा सा पसर गया है।
विज्ञापन

गांव को जल्द सैनिटाइज कराने की मांग
बिंद्राबाजार। ग्राम प्रधान बोरिक यादव व महाप्रधान रामनयन यादव ने जिला प्रशासन से गांव को जल्द से जल्द सेनेटाइज कराने की मांग किया है। इनका कहना है कि युवक के संदिग्ध मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। कोई भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है। ऐसे में गांव का तत्काल सेनेटाइजेशना कराया जाना अति आवश्यक है।
युवक के मौत की सूचना है लेकिन उसकी मौत कोरोना से हुई है इसकी कोई पुष्टि नहीं है। वह 22 मार्च को कानपुर से आया था और होम क्वारंटीन में 14 दिनों का समय पूरा कर चुका था। उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री भी मौजूद नहीं है, फिर भी पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है और गांव को सैनिटाइज कराने की कवायद की जा रही है। - डॉ. एके मिश्रा, सीएमओ, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें