जहानागंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में शुक्रवार शाम बिजली का बल्ब लगाने के दौरान करंट लगने से सूर्यनाथ चौहान (52) की मौत हो गई। वह पांच दिन पहले ही दुबई से घर आए थे।
परिजनों के अनुसार सूर्यनाथ घर में बल्ब लगा रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते हुए तत्काल उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन उनकी मौत हो गई।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनकी पत्नी पूनम चौहान और तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।