फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'असली ठकुरे क जनमल होए...', बेटे की लाश देख मां की चित्कार, बोली- मेरे लाल को जहर दिया गया है; जानें मामला

Sun, 14 Dec 2025 12:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP News: जिले के सिवान में युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर अहराैला थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक वाराणसी में पुट्टी का काम करता था। वह आजमगढ़ कैसे पहुंचा...इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा गांव के सिवान में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शंभूपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मिथिलेश सिंह पुत्र इंद्रसेन सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


सुबह सिवान की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तत्काल डायल 112 और अहरौला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों और ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि मिथिलेश सिंह की हत्या जहर या किसी नशीले पदार्थ का सेवन कराकर की गई है। 

परिजनों ने बताया कि मिथिलेश वाराणसी में रहकर पुट्टी लगाने और पेंटिंग का कार्य करते थे। वह बनारस से किस प्रकार गांव पहुंचे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सूचना मिलने पर मौके पर सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, थाना अध्यक्ष अहरौला अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। सीओ बूढ़नपुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें