फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में युवती की हत्या कर घाघरा नदी में फेंका शव

विज्ञापन
महराजगंज थाना क्षेत्र के जमुनिहवां में अज्ञात युवती की लाश मिलने की खबर सुनकर जुटे ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
कटानी बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के जमुनियहवां गांव में रविवार को घाघरा नदी में 18 वर्षीय युवती की हत्या कर फेंकी लाश मिली। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस आनर किलिंग के पहलू की भी जांच कर रही है। सही स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

जमुनियहवां गांव के कुछ लड़के शनिवार को घाघरा तट से थोड़ी दूर पशु चरा रहे थे। दिन में करीब तीन बजे एक बाइक पर तीन लोग सामने से नदी की ओर गए थे। बीच में सलवार कुर्ता पहने एक युवती बैठी हुई थी। कुछ देर बाद बाइक सवार लौटे तो युवती उनके साथ नहीं थी। शक होने पर चरवाहे नदी की ओर गए तो पानी में फेंकी युवती की लाश दिखाई पड़ी। चरवाहों ने इसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। रविवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया पर सफलता नहीं मिली। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति साफ होगी। संभव है जहर खाने से मौत हो जाने के बाद परिवारवालों ने लाश यहां फेंक दी हों, या फिर आनर किलिंग भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें