फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शादी के चार महीने बाद फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 14 Oct 2025 05:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में नीम के पेड़ पर युवक का शव लटकता मिला। घटना के बाद हत्या या आत्महत्या को लेकर सवाल उठने लगे। पत्नी ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर जमालुद्दीन पट्टी गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। युवक की पहचान देवेंद्र प्रजापति (28) के रूप में हुई है, जो गांव में ही इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या की गई है। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने अपने जेठ, जेठानी और सास पर जमीनी विवाद को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया। पत्नी ने पुलिस को शव ले जाने से भी रोका, लेकिन समझाने-बुझाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा रमेश ने सुबह सूचना दी थी कि देवेंद्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। घटना की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने 12 अक्तूबर को ही ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति को जमीन के विवाद को लेकर सास, जेठ और जेठानी ने वारदात को अंजाम दिया। 

चार महीने पहले हुई थी शादी
देवेंद्र की शादी एक जून 2025 को हुई थी। घटना के बाद परिजनो और मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि थाने पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें