बलरामपुर। पवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी युवक रविवार की शाम अपने खेत पर गया था। जब वह देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजने निकले। इस दौरान युवक कटहल के पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मोहम्मदपुर गांव निवासी जयंत प्रजापति रविवार की शाम घर से मेदनीपुर गांव स्थित खेत पर जाने की बात कह कर निकाला। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटा तो चाचा उसे खोजने के लिए निकले। मेदनीपुर स्थित खेत के पास पहुंचने पर कटहल के पेड़ से जयंत का शव रस्सी के सहारे लटकता मिला मिला। परिजनों की सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चरी भेजवा दिया। मृतक पांच भाईयों में तीसरे नंबर पर था। परिजनों के अनुसार कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।