आजमगढ़ जिले में 25 मई को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव ससुरालियों ने दफन कर दिया। इसकी जानकारी मायके वालों को हुई तो उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासिनी एक विवाहिता की एक सप्ताह पूर्व मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को दफन कर दिया था। मायके वालों को जानकारी हुई तो हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। जिस पर शनिवार को पुलिस ने कब्र खोद कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
कौड़िया गांव निवासिनी सिदरा बानो (32) पत्नी जमाल अहमद की बीते 25 मई को संदिग्धावस्था में मौत हो गई। परिजनों ने शव को दफन भी कर दिया। इस बीच विवाहिता के पिता मो. हारून निवासी बैरीडीह थाना कोतवाली देवगांव ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी।
पिता के अनुसार उसकी बेटी तीन बच्चों की मां थी और 10 साल पूर्व शादी हुई थी। पिता ने आरोप लगाया था कि ससुराल वाले तलाक देने का उस पर दबाव बना रहे थे और प्रताड़ित करते थे। ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को शव को कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने पति मो. हारून के अलावा दो अन्य को नामजद करते हुए तहरीर दिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।