फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बस्ती भुजवल गांव निवासिनी एक विवाहिता का शव शुक्रवार की सुबह कमरे में पंखे से लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतरवाया। सूचना पर मायके वालें भी मौके पर पहुंचे लेकिन किसी तरह का कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया।
विज्ञापन

बिसईपुर गांव निवासी शुभम सिंह बस्ती भुजवल बाजार में परिवार के साथ रहते है और वहीं पर वह इलेक्ट्रानिक की दुकान भी खोली है। तीन माह पूर्व ही शुभम की शादी मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी विजय शंकर सिंह की पुत्री रिया 22 के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को रिया अपने कमरे में सो रही थी। शुक्रवार की सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने गए। दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी कोई सुगबुगाहट नहीं हो रही थी। आशंका के चलते परिजनों ने किसी तरह जब कमरे के अंदर झांका तो देखा कि रिया पंखे से लटक रही थी।
तत्काल सूचना अहरौला थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर विवाहिता के शव को पंखे से नीचे उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे लेकिन ससुराल पक्ष ने किसी तरह का आरोप प्रत्यारोप ससुराल पक्ष पर नहीं लगाया।
विज्ञापन

सीओ बूढ़नपुर महेंद्र शुक्ला ने बताया कि मायका पक्ष किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। जिसके चलते ससुराल वालों को हिरासत में नही लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले जैसा चाहेंगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें