जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आइमा गांव में शुक्रवार को प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के तहत शुक्रवार को प्रधानाध्यापक हत्याकांड के मुख्य आरोपी की जमीन कुर्क की। जमीन की कीमत 10 लाख आंकी जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस व तहसील प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
एक दिसंबर 2022 को गोडईपट्टी गांव निवासी व प्रावि अखईपुर परप्रधानाध्यापक संजय यादव की बाईपार गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास हत्या कर दी गई थी। मामले में मेवालाल के खिलाफ पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मेवा लाल पर गैंगस्टर एक्ट का केस भी दर्ज किया था। गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेवालाल 168 कड़ी जमीन को चिह्नित किया था।
शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम व पुलिस ने मेवालाल की जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की। तहसीलदार सगड़ी को इसका प्रशासक नियुक्त किया गया। कुर्क की गई जमीन की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सगड़ी राजकुमार बैठा, कोतवाल यादवेंद्र पांडेय समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।