फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गौरी नहर में उतराया मिला मजूदर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गौरी गांव से गुजरी नहर में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना पर अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शव की पहचान अतरौलिया थाना क्षेत्र के ऐदिलपुर गांव निवासी हरिराम (55) के रूप में की गई। हरिराज मजदूर था और मंगलवार को भी वह मजदूरी करने के लिए गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोज में जुट गए। बुधवार की सुबह गौरी गांव में शव मिलने की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान की। घटना कैसे हुइ यह किसी को ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन पुत्रों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
000
सात जून को तय थी बेटे की शादी, इसके पहले उठ गई अर्थी
मृतक के तीन पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र की शादी पहले ही हो चुकी है। मृतक अपने दूसरे पुत्र की भी शादी तय कर चुका था और सात जून को बेटे की बरात जानी थी। बेटे की शादी के पूर्व ही हरिराम की अर्थी उठ गई। हरिराम मजदूरी कर के परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें