फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सठियांव चीनी मिल परिसर में फंदे पर लटकता मिला रसोईया का शव, परिजनों में कोहराम

Mon, 27 Sep 2021 11:29 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के देवरिया गांव निवासी कमलेश राजभर (38) चीनी मिल सठियांव में बतौर रसोईया तैनात था। वह मिल परिसर स्थित कर्मचारी आवास में ही रहता था।  सोमवार सुबह परिसर में रहने वाले कर्मचारियों ने कमलेश के शव को बरामदे में फंदे से लटका देखा। 
विज्ञापन
सठियांव चीनी मिल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के सठियांव चीनी मिल परिसर में सोमवार सुबह रसोईया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रस्सी के सहारे लटकता मिला। मिल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 38 वर्षीय कमलेश राजभर पुत्र राम अजोर दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में बतौर रसोईया तैनात था। वह मिल परिसर स्थित कर्मचारी आवास में ही रहता था। रविवार रात भी उसने रोज की भांति भोजन आदि बनाया था।

सोमवार सुबह परिसर में रहने वाले कर्मचारियों ने शव को बरामदे में रस्सी के सहारे लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मुबारकपुर थाने की पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा  है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें